Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार का गुंडाराज चल रहा है, उससे वहां की जनता को निजात दिलाने के लिए तुरंत प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। साथ ही पश्चिम बंगाल में सेना बल तैनात कर वहां की जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए।
कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से पिछले 10 वर्ष में भारतीय जनता पार्टी का आधार पश्चिम बंगाल में बढ़ा है और इन चुनावों में भी भाजपा को अच्छा मत प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है और 77 सीटें भाजपा की झोली में वहां की जनता ने डाली है, इस ट्रेंड से यह स्पष्ट है कि जिस प्रकार से भाजपा का परिवार पश्चिम बंगाल में बढ़ता दिखाई दे रहा है अगली बार वहां पर सरकार भाजपा की होगी और वह गुंडागर्दी एवं भ्रष्टाचार मुक्त होगी। 
सुरेश कश्यप ने कहा कि पश्चिमी मिदनापुर में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के क़ाफ़िले पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कल ही कहा था कि बंगाल में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। जहां भारत सरकार के मंत्री पर हमला हो जाए, वहां आम जनता की क्या स्थिति होगी? उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद से पूरे पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रायोजित हिंसा चरम पर है। लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब हजारों लोग जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, तब फ्रीडम ऑफ स्पीच और मानवाधिकार की वकालत करने वाले ग़ायब हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता गुंडागर्दी से त्रस्त है। वहां जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर, परिवारजनों पर अत्याचार हो रहे हैं, उसके लिए पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को कभी माफ नहीं करेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *