शिमला। हिमाचल में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के रिकार्ड 3929 लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 1009 नए मामले पाजिटिव आए हैं। सोलन जिले में 498, मंडी में 477, शिमला में 400, हमीरपुर में 368, बिलासपुर में 316, सिरमौर में 232, चंबा व ऊना जिलों में 206-206, कुल्लू में 128, लाहौल-स्पीति में 82 और किन्नौर जिले में 20 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 118729 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 89197 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वीरवार को 2043 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के 27729 एक्टिव केस हैं।
