शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 48 मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में 15, सोलन में 11, सिरमौर में 6, हमीरपुर व शिमला में 4-4, ऊना में 3, चंबा व कुल्लू में 2-2 व मंडी में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब कुल 1647 मरीजों की मौत हो चुकी है।
