Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 3824 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 877 मरीज पाजिटिव आए हैं। मंडी में 802, सोलन में 411, हमीरपुर में 340, शिमला में 323, सिरमौर में 270, ऊना में 258, बिलासपुर में 227, चंबा में 158, कुल्लू में 78, किन्नौर में 54 और लाहौल-स्पीति में 26 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 110945 मरीज पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 85671 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार को 1992 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में 23572 एक्टिव केस हो गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *