शिमला। हिमाचल प्रदेश में 6 मई की आधी रात से 16 मई तक कोरोना कर्फ़्यू लगाया जाएगा। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही धारा 144 लागू कर दी जाएगी। 16 मई तक सरकारी और निजी दफ्तर भी बंद रहेंगे। कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। बाजार बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं आगामी आदेशों तक सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे।
