शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1959 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। पिछले एक सप्ताह में नए मामलों में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1959 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 339, सोलन में 317, शिमला में 287, मंडी में 225, ऊना में 187, सिरमौर में 157, हमीरपुर में 140, बिलासपुर में 108, चंबा में 92, कुल्लू में 85, किन्नौर में 15 और लाहौल-स्पीति जिले में 7 नए मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 242289 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 227830 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को 935 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 10553 एक्टिव केस हैं।
