Spread the love

कांगड़ा। कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र में चनोघाट से 12 किलोमीटर पैदल चल कर पलोथा पंचायत के मोबा, लांगा सुगखुघाट का दौरा कर जनता का दुख दर्द जाना। पलोथा घेरा, करेरी पंचायतों‌ की जनता ने पठानिया के समक्ष अपनी मांगों को रखा, जिसमें सड़क की मुख्य मांग थी।
 मेटी, करेरी, घेरा, सड़क भारी बरसात के कारण केंटनाला में सड़क के बह जाने के बाद स्थानीय जनता को आने जाने में भारी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। आज तक जनता को बस सुविधा नहीं मिल रही है। सरकार ने आज दिन तक बरनेट घेरा सड़क को भी अभी तक नहीं जोड़ा है। इस कारण करेरी, पलोथा, घेरा, कुठारना सुखुघाट आदि गांवों की जनता का सम्पर्क टूट चुका है। इससे सभी पंचायतों के सभी विकास कार्य बंद पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि धार कंडी की जनता को जल्द से जल्द सड़क सुविधा प्रदान की जाए। 
केवल सिंह पठानिया ने जनता के दुखदर्द को सुन कर कहा कि पहले भी मेटी, घेरा, करेरी सड़क का मुद्दा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उठाया था, जो सड़क केंटनाला में पूरी तरह से बह गई थी। लेकिन लोकनिर्माण विभाग द्वारा टेम्परेरी सड़क को बनाकर जनता को आने-जाने की सुविधा प्रदान की थी। वहीं 7 और 8 जनवरी को हुई भारी बारिश के कारण नाले में ज्यादा पानी आने से सड़क दोबारा बह गई और जनता अभी भी परेशान है। उधर, जो रिटेनिंग वाल का काम बंद पड़ा था, उसके लिए तीन दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर सड़क की समस्या से अवगत करवाया था। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों से सड़क को फिर से बनाया गया है और रिटेनिंग वाल का बन्द पड़ा काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। 
पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द लोकनिर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश देकर बरनेट, घेरा सड़क और मेटी, केंटनाला, घेरा, करेरी सड़क का दौरा करे और जल्द से जल्द इस सड़क का काम पूरा किया जाए तथा जनता को परिवहन सुविधा प्रदान करे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *