Spread the love

शिमला। नगर निगम चुनावों में बागी कांग्रेस और भाजपा के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इसके तहत भाजपा ने तो एक साथ कईयों को निलंबित किया है, लेकिन हर नगर निगम में देखकर कार्रवाई कर रही है और कार्रवाई भी सख्ती हो रही है। यानी पार्टी बागियों को 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा रही है। कांग्रेस ने इसकी शुरुआत सोलन नगर निगम से की है और वहां पर तीन को बाहर किया गया है।

अब पार्टी ने पालमपुर नगर निगम क्षेत्र में अनुशासन का चाबुक चलाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए  पालमपुर नगर निगम वार्ड 3 के दिलबाग सिंह व पूर्व पार्षद शशि राणा को तुरंत प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *