Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पूर्व विधायक जीएस बाली, विधायक विक्रमादित्य सिंह, सुंदर ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद सुल्तानपुरी को मंडी नगर निगम चुनावों पर्यवेक्षकों को चुनाव प्रचार की पूरी प्रक्रिया का जिम्मा सौंपा है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंडी नगर निगम चुनावों में पार्टी पदाधिकारियों को वार्ड वाइज प्रभारी व सह प्रभारियों का दायित्व भी सौंप दिया है।

राठौर के मुताबिक मंडी नगर निगम के वार्ड नंबर 1 का प्रभारी बामन देव और सह प्रभारी दवेंद्र शर्मा, रीना पुंडीर व अंजना ठाकुर को नियुक्त किया है। वार्ड नंबर 2 में प्रभारी हरिचन्द शर्मा, सह प्रभारी भुवनेश्वर गौर व राकेश चौहान होंगे। वार्ड नंबर 3 में प्रभारी चंद्र शेखर और सह प्रभारी लेखराज पटियाल, टेकेश्वरी शर्मा, ब्रह्मदास चौहान, रूपेश कंवल होंगे। वार्ड नंबर 4 में सोहन लाल ठाकुर व बुद्धि सिंह ठाकुर को प्रभारी और अनुराग प्रार्थी व विजय पाल सिंह को सह प्रभारी बनाया है। वहीं, वार्ड नंबर 5 में ठाकुर चेतराम प्रभारी, सह प्रभारी राजीव शर्मा, रफ़ीक, जमना चौहान व गोविंद ठाकुर होंगे। वार्ड नंबर 6 मस्त राम पूर्व विधायक प्रभारी और महंत राम चौधरी, उर्मिला चौहान सह प्रभारी, वार्ड नंबर 7 में नत्था सिंह व नानक चंद को प्रभारी, प्रेम लाल गुडू, रिम्पल चौधरी को सह प्रभारी बनाया गया है।

राठौर के मुताबिक वार्ड नंबर 8 में सचिन वर्मा प्रभारी, वाईपी कपूर, विकास कपूर व उदय शर्मा को सह प्रभारी, वार्ड नंबर 9 में चम्पा ठाकुर प्रभारी, दुष्यंत ठाकुर, उपकार व्यास व योगेश सैनी को सह प्रभारी, वार्ड नंबर 10 में रवि ठाकुर प्रभारी, दामोदर, चमन राही, परवीन ठाकुर व तरुण ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, वार्ड नंबर 11 में चंद्रशेखर प्रभारी, पवन ठाकुर, जसबीर सिंह व प्रेम लाल गुड्डू को सह प्रभारी, वार्ड नंबर 12 में यदोपति ठाकुर प्रभारी, गनवीर चौधरी, रमेश ठाकुर व जीवन ठाकुर को सह प्रभारी, वार्ड नंबर 13 में निर्मला चौहान प्रभारी, प्यारेलाल, नवीन तनवर, राजकुमारी व प्रेम ठाकुर सह प्रभारी, वार्ड नंबर 14 में प्रकाश चौधरी प्रभारी, रिंकू चंदेल, हरिंदर सेन, राकेश धरवाल, आदित्य विक्रम सिंह को सह प्रभारी और वार्ड नंबर 15 में शशि शर्मा प्रभारी, महेश शर्मा, पुष्पा कटोच, संजू डोगरा व योगेश पटियाल को सह प्रभारी बनाया गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *