Spread the love

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी के अग्रणी संगठनों के प्रमुखों से विचार विमर्श और उनकी अनुसंशा के बाद इन संगठनों के 42 सदस्यीय राज्य स्तरीय समन्वयक समिति का गठन कर दिया है। यह समिति प्रदेश में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए चलाई जा रही संगठन की गतिविधियों का बेहतर तालमेल बिठाने के लिए कार्य करेगी। पिछले दिनों प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने अग्रणी संगठनों के प्रमुखों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बेहतर तालमेल के लिए सात-सात सदस्यों का एक-एक समिति बनाने की बात कही थी, जिससे उनके कार्य प्रभावी ढंग से पूरे हो सकें। 
इस कड़ी में कांग्रेस सेवादल से अध्यक्ष अनुराग शर्मा, सुशील ठाकुर, संत राम धीमान, रंजन भारद्वाज, ई. एमएल कौंडल, महेश शर्मा, रीना पुंडीर को इस समिति में शामिल किया गया है। इंटक से अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा, रूप सिंह ठाकुर, सुभाष शर्मा, जगत राम शर्मा, यशपाल ठाकुर, उमेश शर्मा, श्याम ठाकुर, राहुल मेहरा व सीता राम सैनी को शामिल किया गया है। 
महिला कांग्रेस से अध्यक्ष जैनब चंदेल, प्रेम लता ठाकुर, लक्की राणा, कविता सिंह, गोदावरी चंदेल, सुमन ठाकुर, कंचन ठाकुर, सुषमा शर्मा, इंद्रा देवी, शशि ठाकुर व पूजा सकलानी को शामिल किया गया है। युवा कांग्रेस से अध्यक्ष मुनीष ठाकुर, विजय चौहान, निशांत ठाकुर, चंदन राणा, विजय इंद्र कर्ण, मनींद्र कटोच, अनिल शर्मा व अखिल अग्निहोत्री को शामिल किया गया है। 
एनएसयूआई से अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर, मनोज चौहान, हेमंत जम्वाल, पुनीत धीमान, संजय शर्मा, टोनी ठाकुर, अभिषेक भारद्वाज व सचिन कुमार को शामिल किया गया है। यह जानकारी कांग्रेस आपदा सैल के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल ने देते हुए बताया है कि जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर इन समितियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा इनकी एक बैठक लेंगे और सगंठन के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के बाद दिशा निर्देश भी देंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *