Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हो गई। कोरोना वायरस से कांगड़ा जिले में 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, ऊना जिले में 52 वर्षीय व्यक्ति की और मंडी में 45 वर्षीय महिला की इस वायरस से मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 1008 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उधर, प्रदेश में सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस के 200 नए मामले पाजिटिव आए हैं। ऊना जिलों में सबसे अधिक 96 मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 41, सोलन में 26, सिरमौर में 17, बिलासपुर में 7, शिमला में 6, किन्नौर व मंडी में 3-3 और हमीरपुर जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 60878 मामले हो चुके हैं। इस वायरस से अब तक 58466 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सोमवार को 68 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 1385 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *