शिमला। प्रदेश में रविवार काे काेराेना संक्रमण के 141 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में काेराेना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ कर 60678 पहुंच गया है। प्रदेश में आज कांगड़ा में 71 वर्षीय महिला की काेराेना संक्रमण से माैत हुई है। इससे काेराेना संक्रमण से मरने वालाें का आंकड़ा बढ़कर 1005 हाे गया है।
रविवार काे प्रदेश में कोरोना वायरस के 141 मामले पाजीटिव आए हैं। बिलासपुर में 13, चंबा में 1, हमीरपुर में 11, कांगड़ा में 23, कुल्लू में 4, मंडी में 10, शिमला में 16, सिरमाैर में 12, साेलन में 22 और ऊना जिले में काेराेना के 29 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में आज काेराेना संक्रमण से 83 लाेग ठीक हुए हैं। इससे काेराेना वायरस से ठीक हाेने वालाें का आंकड़ा बढ़कर 58398 पहुंच गया है। प्रदेश में काेराेना वायरस के 1256 एक्टिव केस हैं।
