Spread the love

शिमला। प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए रविवार सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर करेंगे। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि बैठक में मंथन के बाद आलाकमान के अनुमोदन से कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।उन्होंने बताया कि बैठक में नगर निगम चुनावों को बनाई गई  समिति के सभी सदस्य भाग लेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *