Spread the love

शिमला। कोरोना महामारी के बीच युवा कांग्रेस भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रही है। आपदा की इस घड़ी में भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, हिमाचल युवा कांग्रेस प्रभारी जगदेव गागा और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर के आदेश पर संगठन के कार्यकर्ता लोगों के बीच में हैं और वे उन्हें मास्क उपलब्ध करवा रहे हैं। 

इस कड़ी में युवा कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष विरेंद्र बांश्टु के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के सहयोग से हजारों मास्क वितरण के लिए तैयार किए और आज उन्हें कोविड योद्धाओं में बांटा। राजधानी शिमला में युवा कांग्रेस शिमला शहरी कार्यकर्ताओं के साथ सभी कोरोना वॉरियर्स, जिनमें पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, अग्निशमन के कर्मचारी और मीडिया कर्मी आदि शामिल हैं, को मास्क बांटे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजौली चौकी और पुलिस थाना, छोटा शिमला थाना, लोकल बस स्टैंड, DC ऑफिस, मॉल रोड और पुलिस कंट्रोल रूम में मास्क वितरित किए। 

विरेंद्र बांश्टु ने कहा कि कुल मिलाकर 5 हजार मास्क शहरभर में बांटे गए हैं। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश चोपड़ा, युवा कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर व शिमला युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा, शिमला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवम राणा, शिमला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विपिन विक्की, शिमला शहरी युवा कांग्रेस सचिव बलजीत सिंह लकी, शिमला शहरी युवा कांग्रेस सौरव श्रीधर मोंटू व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *