Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी करार देते हुए कहा कि हर कार्यकाल में कांग्रेस का भ्रष्टाचार चर्चित रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चाहे केंद्र में सरकार हो या प्रदेश में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने निकल कर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शिमला में हुई रैली में जितने भी आरोप लगाए हैं, वे सभी निराधार हैं। उनका कहना था कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं के अंदर एक प्रतिस्पर्धा चली है और इनके नेता अपने-अपने वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं।

सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल सरकार हर वर्ग के लिए समानता से कार्य कर रही है। चाहे वह महिला सशक्तिकरण की बात हो या फिर गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य हो। सरकार इस पर पूरी ताकत से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार चहुंमुखी विकास कर रही है और नई बुलंदियों की ओर प्रदेश बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज कोविड-19 संकटकाल के बाद जिस प्रकार से आर्थिक तंगी से उभर रहा है, उसके पीछे एक सशक्त नेतृत्व का कार्य प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सड़कों की हालत खराब थी आज सड़कों में कोई भी गड्डा तक नहीं है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल दौरा किया और हिमाचल को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए कई सौगात दी, जिसमें जगाधरी-पांवटा साहिब रेलवे लाइन का सर्वेक्षण, भानुपली-बैरी रेलवे लाइन के लिए 405 करोड़ और चंडीगढ़ बद्दी रेलवे लाइन के लिए 200 करोड़ की घोषणा की है। उन्होंने कहा जब-जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब हिमाचल से कई उदयोगिक पैकेज एवं हिल स्टेट को मिलने वाले फायदे वापस लिए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए कटिबद्ध है। अब दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10000 करोड़ का निवेश हिमाचल प्रदेश में होने जा रहा है। ऊना जिला में ड्रग पार्क की स्थापना प्रस्तावित हो चुकी है और जल्द ही यह ड्रग पार्क ऊना जिला में खुलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐतिहासिक कार्य चल रहे हैं और हिमाचल के इतिहास में इस बजट में यह पहली बार है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए 3019 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *