Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस से आज तीन मरीजों की मौत हो गई। ये मौतें बिलासपुर, कांगड़ा और ऊना जिले में हुई हैं। बिलासपुर जिले में 77 वर्षीय महिला की मौत हुई। वहीं, कांगड़ा जिले में 79 वर्षीय बुजुर्ग की और ऊना में 75 वर्षीय वृद्ध ने कोरोना वायरस की चपेट में आने के चलते दम तोड़ दिया। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 987 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उधर, प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 79 नए मामले पाजिटिव आए हैं। सोलन जिले में 25, बिलासपुर व कांगड़ा जिलों में 16-16, ऊना में 7, कुल्लू में 5, मंडी में 4, शिमला में 3, सिरमौर में 2 और किन्नौर जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 59197 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 57580 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सोमवार को 73 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 617 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *