Spread the love

शिमला। वन मंत्री राकेश पठानिया ने वन विभाग तथा वन निगम हिमाचल प्रदेश को सूखे तथा गिरे पड़े पेड़ों को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को वन विभाग तथा वन निगम के उच्च अधिकारियों के साथ मूल्य निर्धारण की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

पठानिया ने कहा कि वन निगम एवं विभाग के कर्मचारी सतर्क रहें तथा सभी सूखे व गिरे पड़े वृक्षों को जल्द से जल्द मार्क किया जाए, जिससे सरकार के राजस्व में वृद्धि लाई जा सके। उन्होंने वन निगम को सड़कों के निर्माण के दौरान वृक्षों को हटाने तथा खतरनाक वृक्षों के कटान के कर्यों को सामाजिक दायित्व निभते हुए प्राथमिकता देने के लिए कहा। राकेश पठानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लकड़ी व बिरोजे के कार्यों से हुई आमदनी से वन निगम द्वारा वन विभाग को रॉयल्टी के रूप में देने वाले मूल्यों का निर्धारण हुआ। बैठक में विशेष रूप से कोविड-19 के कारण वृक्षों एवं बिरोजे की निकासी के कार्यों पर असर पड़ने पर चर्चा की गई। पठानिया ने कहा कि मार्च से जुलाई 2020 तक इस कारण सुचारु रूप से कार्य नहीं हो पाया, इसलिए समिति ने लोटों से निकासी के कार्य अवधि को बढ़ाने के लिए निर्णय लिया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन आरडी धीमान, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन बल प्रमुख डा. सविता,  प्रबंध निदेशक राज्य वन निगम अजय श्रीवास्तव तथा वित विभाग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *