शिमला। हिमाचल में आज कोरोना वायरस के 65 नए मामले पाजिटिव आए हैं। राज्य में कांगड़ा जिले में 20, सोलन में 11, ऊना में 10, सिरमौर में 9, हमीरपुर मे 8, बिलासपुर में 4, शिमला में दो और कुल्लू जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आए हैं। राज्य में अब तक 58942 मरीज कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। वहीं अब तक 57406 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वीरवार को 20 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में कोरोना वायरस के अब 540 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 983 मरीजों की मौत हो चुकी है।
