Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार शाम यहां हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की दो यूरो-6 एसी वोल्वो बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को 2,38,36000 रुपये की लागत से खरीदा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास निगम इन यूरो-6 एसी वोल्वो बसों को देश भर में सबसे पहले खरीदा है। पर्यटकों और आम लोगों की सुविधा के लिए निगम की परिवहन शाखा शिमला-दिल्ली-शिमला, मनाली-दिल्ली-मनाली के बची एसी वाल्वो बसें संचालित कर रहा है। पर्यटकों की मांग पर निगम शिमला और मनाली के आसपास भी नाॅन-एसी बसें संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन बसों का परिचालन मनाली व शिमला के मध्य भी किया जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि ये बसें वायु प्रदूषण नियंत्रित करने मददगार साबित होंगी। इसके अलावा, इन बसों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है और यात्रियों के लिए काफी आरामदेह भी हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *