रिकांगपिओ। जिला परिषद किन्नौर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का फैसला सोमवार को हो ही गया। दोनों तरफ पांच-पांच वोट पड़ने के बाद ड्रा आफ लाट्स के जरिए इसका फैसला हुआ। इसमें निहाल चंद अध्यक्ष चुने गए, जबकि प्रिया नेगी उपाध्यक्ष चुनी गई। ये सारी प्रक्रिया उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा की अध्यक्षता हुई।
जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए निहाल सिंह व भजिन्द्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए प्रिया नेगी तथा बिमला ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों को 5-5 मत मिले। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए भी दोनो उम्मीदवारों को 5-5 मत मिले। मतदान प्रक्रिया में सभी 10 सदस्यों ने भाग लिया।
बराबर मत प्राप्त होने के चलते अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चुनाव ड्रा-आफ लाॅट द्वारा किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर निहाल चंद तथा उपाध्यक्ष पद पर प्रिया नेगी निर्वाचित घोषित की गई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप-मण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर अवनींद्र कुमार व जिला पंचायत अधिकारी भी उपस्थित थे।
