शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने सोमवार को यहां 10 फरवरी, 2021 से आरम्भ होने वाले फ्रंट लाईन कर्मचारियों की कोरोना टीकाकरण अभियान की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों के डाटा बेस तैयार करें और धरातल पर टारगेट ग्रुप को चिन्हित करें, जिससे कोरोना महामारी से बचाव संभव हो सके।
नेगी ने इस अभियान में आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं व स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने का अनुरोध किया, ताकि कोरोना टीकाकरण अभियान जिला में कारगर ढंग से क्रियाशील हो सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेखा चोपड़ा ने कोरोना टीकाकरण अभियान के संदर्भ में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. चेतन चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर व अन्य अधिकारीगण भी इस दौरान उपस्थित थे।
???????????????????????????????????? 