Spread the love

शिमला। जिला हमीरपुर के बड़सर निर्वाचन क्षेत्र की नगर पंचायत भोटा के नवनिर्वाचित सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के प्रवक्ता विनोद ठाकुर के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके सरकारी आवास ओकओवर में भेंट की।मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता और निष्ठा से कार्य करेंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्षा सपना सोनी, उपाध्यक्ष संजय धीमान, पार्षद अश्वनी सोनी, सुषमा बनियाल, वीना, रज्जो देवी और बलदेव धीमान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *