सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को सम्मान एवं सभी को विकास के समान अवसर प्रदान करने के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। वे रविवार को सोलन जिले में कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोरों कैंथड़ी में जन समस्याएं सुनने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में आधारभूत सुविधाओं के सृजन एवं मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पंचायतीराज संस्थाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनें, ताकि वास्तविक अर्थों में स्वराज की कल्पना को साकार किया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाल ही में संपन्न पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में इस बार एक व्यापक परिवर्तन दृष्टिगोचर हुआ है। बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। उन्होंने आशा जताई कि सभी युवा प्रतिनिधि नई उमंग और जोश के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को स्थापित करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को प्रदेश सरकार विशेष अधिमान दे रही है।स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे आयुष्मान भारत योजना एवं प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर हिमकेयर योजना के तहत भी निःशुल्क उपचार के लिए पात्र परिवारों को 5 लाख रुपए की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अभी तक 1.25 लाख लाभार्थियों को 129 करोड़ रुपए के निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है।
डाॅ. सैजल ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत भोजनगर से बड़ोग एवं कोरों कैंथड़ी तथा साथ लगते क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए 5 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी योजना का कार्य आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरो कैंथड़ी में विकास कार्यों के लिए आवश्यकता अनुरूप धन उपलब्ध करवाया जाएगा।
जिला परिषद सोलन के नव नियुक्त अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप तथा भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
ग्राम पंचायत कोरो कैंथड़ी के नव निर्वाचित प्रधान नरेन्द्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की मांगों से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने क्षेत्र के लिए अधिक बस सुविधा प्रदान करने, ग्राम पंचायत में डाकघर एवं बैंक शाखा खोलने सहित अन्य मांगे प्रस्तुत कीं।
खंड विकास समिति सोलन के नव नियुक्त नियुक्त अध्यक्ष भीम सिंह, खंड विकास धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, बीडीसी सदस्य किरण, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदरम ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा नेता संजय ठाकुर, तीर्थ राम ठाकुर, ग्राम पंचायत चेवा की प्रधान सुमन, ग्राम पंचायत गड़खल सनावर की प्रधान मोना, ग्राम पंचायत देवठी की प्रधान शालिनी शर्मा, ग्राम पंचायत कोरों कैंथड़ी के उप प्रधान राज कुमार, ग्राम पंचायत देवठी के उप प्रधान राजेश ठाकुर, ग्राम पंचायत गड़खल सनावर के उप प्रधान विपिन गुप्ता, अन्य विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, भारतीय जनता युवा मोर्चा की सोलन इकाई के अध्यक्ष रोहित, भाजपा एवं भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, खंड विकास अधिकारी सोलन ललित दुल्टा, बीडीओ कण्डाघाट हेमचंद शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा ग्राम पंचायत निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
???????????????????????????????????? 