हमीरपुर। शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री श्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में यहां आयोजित 72वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिला से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती कौशल्या देवी धर्मपत्नी दिवंगत दित्तु राम (घनाल), प्रेमी देवी धर्मपत्नी दिवंगत जैराम (गड़ा), दुर्गी देवी धर्मपत्नी दिवंगत गंगा राम (समौना), कृष्णी देवी धर्मपत्नी दिवंगत गज्जन राम (खटनी), आतो देवी धर्मपत्नी लटुरिया राम, हर देवी धर्मपत्नी लच्छमण सिंह, ज्ञानो देवी धर्मपत्नी मुंशी राम एवं वान्ती देवी धर्मपत्नी गरीब दास शामिल हैं।
परेड कमांडर सहित अन्य को सम्मान
परेड कमांडर उप-निरीक्षक नवनीत सैणी, प्लाटून कमांडर हिमाचल पुलिस उप निरीक्षक शिव कुमार, गृह रक्षक (पुरूष) पी.सी. सतीश कुमार व गृह रक्षक (महिला) पी.सी. मीना कुमारी, त्वरित प्रतिक्रिया दल सहायक उप निरीक्षक राज कुमार, एन.सी.सी. कुमारी ममता रानी, स्काऊट एवं गाईड के प्लाटून कमांडर विवेक कुमार तथा प्रभारी गृह रक्षक बैंड हवलदार मोहिंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इन्हें मिला सम्मान
प्रभारी पुलिस थाना सदर उप निरीक्षक त्रिलोक चंद, प्रभारी पुलिस चौकी जाहू उप निरीक्षक राजीव कुमार, सहायक उप निरीक्षक केवल सिंह (सदर थाना), प्रभारी पुलिस सहायता कक्ष भोटा सहायक उप निरीक्षक अजायब सिंह, मुख्यारक्षी सुनील कुमार (सदर थाना), मुख्यारक्षी नरेश कुमार (विशेष अन्वेषण इकाई हमीरपुर), मुख्यारक्षी विनोद कुमार (पुलिस थाना बड़सर) तथा मुख्यारक्षी अरूण कुमार (पुलिस थाना भोरंज) को विभिन्न मामलों के अन्वेषण, मादक द्रव्य पकड़ने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
पदम श्री सम्मान विजेता को दी बधाई
श्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कला क्षेत्र में पदम श्री सम्मान-2021 के लिए चयनित श्री करतार सिंह सौंखले को बधाई दी। एनआईटी हमीरपुर से वरिष्ठ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त करतार सिंह नादौन तहसील के नौहंगी गांव के निवासी हैं और बांस की कलाकृत्तियां एवं बंद बोतल में कलाकृत्तियां बनाने के लिए जाने जाते हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाना पूरे प्रदेश व विशेषतौर पर हमीरपुर जिला वासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि करतार सिंह ने इस कला को पुनिर्जीवित कर उल्लेखनीय कार्य किया है।
बाबा बालक नाथ मंदिर में की विभिन्न कार्यों की समीक्षा
गणतंत्र दिवस समारोह के पश्चात श्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में शीश नवाया और मंदिर के विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की। इसके अतिरिक्त लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर श्रीमती रजनी ठाकुर, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष कमल नयन शर्मा,उपमंडलाधिकारी (ना.) प्रदीप कुमार, डीएसपी जसवीर, मंदिर अधिकारी कृष्णकुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
