Spread the love

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती और गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
वीरभद्र सिंह ने अपने एक संदेश में कहा कि 50 सालों के इस सफर में प्रदेश आज देश के पहाड़ी राज्यों में एक आदर्श मॉडल के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि न केवल पहाड़ी राज्यों में, बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं में देश के बड़े राज्यों केरल आदि में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अस्तित्व में लाने और इसे पूर्ण राज्य देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के योगदान को कभी भुलाया जा नहीं जा सकता, जिन्होंने स्वयं शिमला के रिज मैदान से इसकी घोषणा की थी। प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। इसके लिए प्रदेश के लोग बधाई के पात्र हैं।

उधर, विक्रमादित्य सिंह ने अपने बधाई संदेश में प्रदेशवासियों, विशेष तौर पर युवाओं का आह्वान किया कि वे प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को आगे आएं।उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में आधुनिक सोच के साथ युवाओं को एकजुटता से आगे आने की बहुत ही आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश आगे भी इसी तरह विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *