Spread the love

कुल्लू। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू के रधुनाथपुर पहुंचकर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता राजमाता यीना देवेश्वरी के निधन पर परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यीना देवेश्वरी का हाल ही में निधन हो गया था।

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, महासचिव अखिलेश कपूर, राज्य योजना बोर्ड के सदस्य युवराज बोध, महेश्वर सिंह के पुत्र दानवेन्द्र व हितेश्वर सिंह और पूर्व मंत्री दिवंगत कर्ण सिंह के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *