हमीरपुर। हमीरपुर जिला में वीरवार को 4 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में बणी क्षेत्र के गांव तुखानी की 76 वर्षीय और 51 वर्षीय दो महिलाएं पॉजीटिव पाई गई हैं। वहीं, रैपिड एंटीजन टैस्ट में बड़सर के गांव गारली के 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
