Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता यीना देवेशवरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 91 वर्षीय यीना देवेश्वरी का बुधवार को कुल्लू में देहान्त हो गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यीना देवेश्वरी एक समाज सेविका थीं, जिन्होंने जीवन भर समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। जयराम ठाकुर ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *