Spread the love

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिमला के रिज मैदान पर 26 जनवरी, 2021 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में सम्मिलित होंगे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे।

उधर, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार मंडी जिले में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर सिरमौर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ऊना में होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उधर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर हमीरपुर में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल कुल्लू, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ, वन मंत्री राकेश पठानिया सोलन, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग चम्बा और विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज बिलासपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *