Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौत हो गई। ये दोनों मौतें कांगड़ा जिले में हुई। वहां 70 वर्षीय वृद्धा और 83 वर्षीय बुजुर्ग ने इस संक्रमण से संक्रमित होने के चलते दम तोड़ दिया। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 951 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

उधर, प्रदेश में कोरोना वायरस के बुधवार को 93 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में 29, हमीरपुर में 21, मंडी में 15, सिरमौर में 14, शिमला, सोलन और ऊना जिलों में 3-3, कुल्लू में 2 और बिलासपुर, चंबा और किन्नौर जिले में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 56689 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 54895 मरीज ठीक हो चुके हैं और बुधवार को 71 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में अब कोरोना वायरस के 830 एक्टिव केस हैं। 

हमीरपुर जिले में 21 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जिला में आरटी-पीसीआर टैस्ट में 17 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव गारली के तीन लोग 21 वर्षीय युवक, 43 वर्षीय और 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव भकरी के दो लोग 67 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय लड़का, गांव झरजनी का 50 वर्षीय व्यक्ति, कोटला की 53 वर्षीय महिला, नारा के 45 वर्षीय और 71 वर्षीय दो व्यक्ति, घंगोट का 18 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय लड़का, भोरंज के गांव धमरोल की 66 वर्षीय महिला, धंगोटा क्षेत्र के गांव खन्न की 25 वर्षीय महिला और 6 माह का शिशु, गांव अणु कलां की 22 वर्षीय युवती और भरेड़ी क्षेत्र के गांव पल्ही का 23 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में भी 68 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक पाॅजीटिव पाया गया है। वहीं, रैपिड एंटीजन टैस्ट में 4 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि बुधवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 93 सैंपल लिए गए, जिनमें से 4 पाॅजीटिव निकले। पाॅजीटिव पाए गए लोगों में मंडी जिले की धर्मपुर तहसील के गांव खौदा का 62 वर्षीय व्यक्ति और 58 वर्षीय महिला, मंडी जिले की तहसील सरकाघाट के गांव हरी का 50 वर्षीय व्यक्ति और अधवानी क्षेत्र के गांव धनोट का 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *