शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश के सोलन और ऊना जिलों में एक-एक मरीज की कोरोना वायरस से मौत हो गई। ऊना जिले में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि सोलन जिले में 69 वर्षीय व्यक्ति ने इस संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 949 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 69 नए मामले दर्ज किए गए। हमीरपुर जिले में 18, शिमला में 14, कांगड़ा में 12, सिरमौर में 6, मंडी में 5, चंबा व सोलन जिले में 4-4, बिलासपुर व कुल्लू में 2-2 और लाहौल-स्पीति व ऊना जिले में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के अब कुल 56521 मरीज पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 54650 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 164 मरीज ठीक हुए हैं और अब राज्य में कोरोना वायरस के 874 एक्टिव केस हैं।
