शिमला। जम्मू-कश्मीर में सोमवार देरशाम भूकंप का झटके आए। इसका असर हिमाचल तक महसूस किया गया। हिमाचल के चंबा और कांगड़ा जिले के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देरशाम 7.32 बजे भूकंप के झटके मससूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई और भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर में था और यह जमीन में 5 किमी. गहराई पर रहा। गौर हो कि इससे पहले 9 जनवरी को भी चंबा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति जिलों में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अब फिर से चंबा और कांगड़ा जिलों के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
