Spread the love

शिमला। मुख्मयंत्री जयराम ठाकुर ने सैनिक कुलदीप सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 41 वर्षीय सैनिक कुलदीप सिंह लद्धाख में आपरेशन स्नो लैपर्ड के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। हवलदार कुलदीप सिंह नालागढ़ उपमण्डल के जगतपुर के जोघों गांव के निवासी थे।मुख्यमंत्री ने हवलदार कुलदीप सिंह के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहीद कुलदीप सिंह ने प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। जयराम ठाकुर ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *