Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। राज्य में जहां नए मामलों के आने में कमी आ रही है, वहीं इससे मरीजों की मौत भी कम हो रही है। वीरवार को राज्य में इस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। यह मौत ऊना जिले में हुई है। वहां 76 वर्षीय वृद्ध की इस संक्रमण के चलते मौत हुई। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 941 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

उधर, प्रदेश में वीरवार को कोरोना वायरस के 131 नए मामले पाजिटिव आए हैं। सोलन जिले में 28, सिरमौर में 26, कांगड़ा जिले में 25, मंडी में 19, ऊना में 10, चंबा में 7, बिलासपुर में 6, हमीरपुर व शिमला जिले में 4-4 और कुल्लू जिले में दो मामले कोरोना वायरस के आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 56146 मरीज हो चुके हैं। इनमें से अब तक 53938 मरीज ठीक हुए हैं। वीरवार को 191 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के 1220 एक्टिव केस रह गए हैंं। हमीरपुर जिला में वीरवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 3 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि गाहली क्षेत्र के गांव नगेहररा में 18 और 19 वर्षीय दो युवकों तथा सुजानपुर के वार्ड नंबर 7 में 54 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *