हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को जिला की कुल 248 ग्राम पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और पंचायत सदस्यों के लिए कुल 1199 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें प्रधान के लिए 226, उपप्रधान के लिए 353 और पंचायत सदस्यों के लिए 620 पर्चे भरे गए।
विकास खंड बिझड़ी की 52 ग्राम पंचायतों में शनिवार को कुल 264 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें से प्रधान के लिए 46, उपप्रधान 80 और पंचायत सदस्य के लिए 138 पर्चे भरे गए। इस प्रकार अब बिझड़ी की ग्राम पंचातयों में तीनों दिन कुल मिलाकर 1209 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इनमें प्रधान के 225 उपप्रधान के 314 और पंचायत सदस्यों के 670 नामांकन शामिल हैं।
विकास खंड नादौन की 59 पंचायतों में अंतिम दिन प्रधान के लिए 63, उपप्रधान के लिए 99 और पंचायत सदस्य के लिए 175 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विकास खंड बमसन की 51 पंचायतों में प्रधान के लिए 34, उपप्रधान के लिए 53 और पंचायत सदस्य के लिए 98 पर्चे भरे गए। विकास खंड भोरंज की 39 पंचायतों में प्रधान के लिए 32, उपप्रधान के लिए 47 और पंचायत सदस्य के लिए 92 नामांकन प्राप्त हुए। विकास खंड हमीरपुर की 25 पंचायतों में प्रधान के लिए 27, उपप्रधान के लिए 41 और पंचायत सदस्य के लिए 73 पर्चे भरे गए। विकास खंड सुजानपुर की 22 पंचायतों में प्रधान के लिए 24, उपप्रधान के लिए 33 और पंचायत सदस्य के लिए 44 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
