Spread the love

 रिकांगपिओ। किन्नौर के डीसी हेमराज बैरवा ने पूह उपमण्डल के नाको गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि किन्नौर जिला विशेषकर हंगरंग घाटी में पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य व प्राचीन बौद्ध मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहते हैं तथा इस घाटी को स्थानीय लोगों की सहभागिता से पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों की आर्थीकि को और सुदृढ़ किया जा सके।
डीसी ने कहा कि वर्ष भर हजारों की संख्या में देशी तथा विदेशी पर्यटक इसी मार्ग से स्पीती व ताबो सहित अन्य पर्यटक स्थलों के भ्रमण के लिए जाते हैं, यदि नाको में पर्यटकों की सुविधा के लिए अधोसंरचना विकसित हो तो पर्यटक यहां कुछ दिन ठहराव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकर व जिला प्रशासन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने लोगों से वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने नाको स्थित पराचीन बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
इस दौरान उपायुक्त को स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। स्थानीय लोगों ने नाको स्थित चिकित्सालय में स्टाॅफ की कमी के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया तथा आग्रह किया कि शीघ्र चिकित्सकों की तैनाती की जाए। उपायुक्त ने कहा कि वो इस मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएगी तथा शीघ्र ही यहां चिकित्सकों की तैनाती के प्रयास किए जाएगें। उपायुक्त ने यंगथंग तहसील कार्यालय तथा पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *