Spread the love

नाहन। जिला सिरमौर में पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव में नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 298 जबकि पंचायत समिति  के लिए 118 व  जिला परिषद सदस्य के लिए 12 लोगों नें नामांकन भरा।  यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने दी।
 डीसी ने बताया कि आज पच्छाद विकास खण्ड के अंतर्गत प्रधान पद के लिए 46 जबकि पंचायत समिति के लिए 14 ओर जिला परिषद के लिए 2 लोगो ने नामांकन भरा इसी तरह शिलाई विकास खंड के अंतर्गत प्रधान पद के लिए 36, पंचायत समिति 16 लोगो ने नामांकन भरा।
       विकास खंड राजगढ़ में प्रधान पद के लिए 80, पंचायत समिति 26 ओर जिला परिसद सदस्य के लिए 2 लोगो ने नामांकन भरा। पांवटा विकास खण्ड में प्रधान पद के लिए 43, पंचायत समिति 26 और जिला परिषद सदस्य के लिए 6 लोगो ने नामांकन भरा। संगड़ाह विकास खण्ड में प्रधान पद के लिए 50, पंचायत समिति 10 व विकास खण्ड नाहन में प्रधान पद के लिए 43 पंचायत समिति 10, जिला परिषद सदस्य के लिए 2 लोगो ने नामांकन भरा।
   

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *