Spread the love

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा समेत चार और मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। टांडा मेडिकल काजेल में संतोष शैलजा की मौत मंगलवार तड़के कोरोना संक्रमण के कारण हृदय गति रुकने से हो गई। उनका अंतिम संस्कार पालमपुर के घुग्घर स्थित शमशाघाट में कोविड नियमों के तहत किया गया। संतोष शैलजा को उनके पुत्र विक्रम शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व सीएम शांता कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार और भाजपा नेता त्रिलोक कपूर भी मौजूद थे। वहीं, शिमला में कोरोना संक्रमण से दो और मरीजों ने दम तोड़ा है। यहां पर 83 वर्षीय वृद्धा के अलावा 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सिरमौर जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग की भी इस संक्रमण से मौत हुई है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 913 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *