शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन ने आज शिमला मंडल मिलन के कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल विशेष रूप में उपस्थित रही।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी प्रकार से काम करेगी। उन्होंने कहा कि जन सेवा एवं जनसंपर्क के कार्य के लिए सभी कार्यकर्ता प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला मंडल महापौर एवं पार्षदगण और सभी मोर्चों की नियमित बैठकें होगी। क्योंकि बैठकों से पार्टी का कार्यकर्ता चार्ज होता है।
खन्ना ने कहा कि कार्यालय कार्यकर्ता और कार्यक्रम भाजपा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी को लेकर भाजपा कार्य करेगी। हिमाचल प्रदेश में भाजपा 24 घंटे कार्य करेगी और पार्टी को और सुदृढ़ बनाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जन सेवा की है और कांग्रेस पार्टी उस समय गायब थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता केंद्र और सरकार की उपलब्धियों को लेकर बूथ तक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे और भाजपा का एक ही लक्ष्य मिशन 2022 है।
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि शिमला विधानसभा क्षेत्र में 91 बूथ और 18 वार्ड हैं, जिसमें भाजपा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम भाजपा की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया पर भी सभी कार्यकर्ता सक्रिय होंगे और बढ़-चढ़कर नरेंद्र मोदी ऐप के साथ जुड़ेंगे, जिसमें से सभी केंद्र सरकार की सूचनाएं उनको प्राप्त होगी।
बैठक में संसदीय क्षेत्र के प्रियव्रत शर्मा, जिला अध्यक्ष रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, महामंत्री गगन लखनपाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हितेश, अनुसूचित जाति मोर्चा से जगजीत बग्गा, बिट्टू कुमार पाना उपस्थित रहे।