शिमला। हिमाचल में सोमवार को कोरोना वायरस से दो और मरीजों की मौत हो गई। ये मौतें कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में हुई है। कांगड़ा में 75 वर्षीय बुजुर्ग और हमीरपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 909 हो गया है।
वहीं, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 242 मामले पाजिटिव आए हैं। इनमें सोलन जिले में 56, कांगड़ा जिले में 54, शिमला में 42, हमीरपुर में 41, मंडी में 13, बिलासपुर में 10, चंबा और ऊना जिलों में 8-8. किन्नौर में 5, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में 2-2 और कुल्लू जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 54680 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 50044 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 394 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 3680 एक्टिव केस हैं।
