शिमला। हिमाचल में शनिवार को कोरोना वायरस से 11 और मरीजों की मौत हो गई। शनिवार को शिमला जिले में 4, सोलन में 3 और बिलासपुर, ऊना, लाहौल-स्पीति व हमीरपुर जिले में एक-एक मरीज ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। शिमला जिले में जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें 61, 68, 60 व 74 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। इसके अलावा सोलन जिले में 38 वर्षीय महिला के अलावा 71 व 75 वर्षीय वृद्धों ने भी इस संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, बिलासपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग, ऊना में 51 वर्षीय महिला, लाहौल-स्पीति में 70 वर्षीय वृद्धा और हमीरपुर जिले में 68 वर्षीय बुजुर्ग की भी इसी संक्रमण के चलते मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा 901 पहुंच गया है।
