????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज विपक्षी कांग्रेस पर तीखे हमले बोले और अपनी सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भीतर ऐसा पहली मर्तबा हुआ कि राजनीतिक प्रतिशोध को पीछे छोड़ विकास की राजनीति को अपनाया गया और पहला फैसला प्रदेश के बुजुर्गों के नाम लिया। जयराम ठाकुर ने यहां प्रेस कांंफ्रेंस में कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने प्रदेश पर वित्तीय संकट को हावी नहीं होने दिया। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस को लताड़ लगाते हुए कहा कि विपक्ष को संतुष्ट करना उनका काम नहीं है। उनका काम राज्य की जनता की सेवा करना है और इसे वे सही ढंग से कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि संकट के दौर में विपक्षी कांग्रेस ने केवल आलोचना करने का ही काम किया, लेकिन हमने विकास कार्य रुकने नहीं दिए। संकट के इस दौर में प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की जहां रक्षा की, वहीं विकास कार्यों को रफ्तार प्रदान की है जिसका प्रमाण है कि उन्होंने ही इस कोविड काल में वर्चुअली और एक्चुअली 3500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल केवल हिमाचल प्रदेश के लिए इन्हीं नहीं था, बल्कि पूरे देश और पूरी विश्व की मानवता के लिए संकट का दौर था, लेकिन हमने उसमें भी किसी भी कार्य को बाधित नहीं होने दिया।

????????????????????????????????????


सीएम का कांग्रेस पर हमला
सीएम ने विपक्षी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि अगर कोरोना के दौर में कांग्रेस की सरकारें होती तो लूट मची होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने तो अपनी पार्टी को भी नहीं छोड़ा और 12 करोड़ के फर्जी बिल भेज डाले। उन्होंने तंज कसा कि जो लोग पार्टी को लूट सकते हैं, वे क्या नहीं कर सकते। जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलता हुए कहा कि जिन शब्दों का चयन नेता प्रतिपक्ष ने किया है, वह वे नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हरोली हलके में भाजपा सरकार ने 400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किए हैं। इतने काम मंत्री रहते उनके विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने काम नहीं किए होंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 15 हजार वोट की लीड हरोली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी को मिली है, इसलिए कुछ बोलने से पहले नेता प्रतिपक्ष देख लें कि जमीन नीचे है या नहीं है। 
पीएम मोदी और जेपी नड्डा का जताया आभार
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हुआ है, जिसके लिए वह पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। प्रदेश सरकार का तीन साल का बेहतरीन कार्यकाल रहा है, लेकिन काम करने के दो वर्ष ही मिल पाए हैं, क्योंकि कोरोना महामारी के कारण एक साल का कार्यकाल बाधित रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश की जनता ने सरकार का पूरा सहयोग दिया गया, जिसके लिए वे जनता के आभारी हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा सरकार बनी तो उन्होंने बदले की भावना से काम नहीं किया, बल्कि बुजुर्गों को सम्मान देते हुए 70 साल आयु के ऊपर के वृद्धजनों के लिए पहली कैबिनेट में पेंशन का प्रावधान किया। जबकि इससे पहले जो भी सरकारें आईं वे पिछली सरकार के निर्णय को बदलने का काम करते थे, उस संस्कृति को खत्म किया। इसके बाद लोगों की शिकायत को सुनने के लिए सरकार ने एक नई पहल की और जनमंच कार्यक्रम का आगाज किया। पूर्व कांग्रेस सरकार विजन की बात करती है, लेकिन खुद के 5 साल के कार्यकाल में एक भी ऐसी योजना नहीं है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आयुष्मान योजना भारत केंद्र सरकार की जनता को एक महत्वपूर्ण योजना है। 30 लाख लोग इसमें कवर हुई, जो बचे उनके लिए मुख्यमंत्री हिम केयर योजना की शुरूआत की गई, जिसमें 1 लाख 25 हजार लोगों को हिम केयर योजना का लाभ मिला है और 121 करोड़ खर्च किए गए हैं। वहीं, बेसहारा लोगों को सहारा देने को सहारा योजना की शुरूआत की गई, जिसमें 11 हजार से ज्यादा लोगों को 3 हजार प्रति महीना उनके खाते में डालने शुरू किया है और इस पर 13 करोड़ खर्च किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से सरकार जरूरमंदों की मदद कर रही है, लेकिन इसके अतिरिक्त सरकार ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 8 करोड़ रुपये की मदद जरूरतमंदों की गई है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना योजना की शुरुआत की गई, क्योंकि सभी लोगों को सरकारी नौकरी मिलना मुश्किल है, इसलिए लोग स्वरोजगार को अपनाए  उसके लिए मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना की शुरू की गई। सरकार ने प्रदेश में इन्वेस्टमेंट लाने के लिए धर्मशाला में ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट की, जिसमें 96 हजार करोड़ एक एमओयू साइन हुए। एक महीने के अंदर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की गई, जिसमें से 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट जमीन पर काम करने शुरू हो गए हैं और आने वाले एक दो महीनों में 10 हजार करोड़ रुपये की ग्राउंड ब्रेकिंग की जाएगी।

बल्क ड्रग पार्क से 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
सीएम ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क प्रदेश को मिलने की संभावना है। इस संबंध में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी बात कर उनसे आग्रह किया है। इस फार्मा हब में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। इसमें 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसलिए जो विपक्ष कह रहा है कि कुछ नहीं किया, वह जान लें कि जो विकास सरकार ने किया है वह कांग्रेस जिंदगीभर नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 48 हजार करोड़ का कर्ज विरासत में छोड़ा था। अब बीजेपी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *