Spread the love

ऊना। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने आज बंगाणा उपमंडल के तहत आने वाली कोरोना हॉटस्पॉट पंचायत चौकी मन्यार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के एंट्री प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस कर्मियों से बात की और कहा कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की ढुलाई कर रहे वाहनों को न रोका जाए। इसके बाद उन्होंने चौकी मन्यार की प्रधान दर्शना देवी से बात की और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के बारे में जानकारी हासिल की।

डीसी ने राशन, दूध, सब्जी तथा पंचायत में सैनिटाइजेशन के बारे में बात की। इस दौरान दर्शना देवी ने बताया कि सभी परिवारों को राशन, दूध तथा सब्जियों की सप्लाई डोर-टू-डोर की जा रही है। पूरी पंचायत में सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। सैनिटाइजेशन वर्कर्स को 6 पीपीई यूनिट्स प्रदान की गई हैं। पंचायत प्रधान ने कहा कि यहां रह रहे प्रवासी परिवारों को भी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की जा चुकी है। इस दौरान बीडीओ बंगाणा सोनू गोयल भी उपायुक्त संदीप कुमार के साथ रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *