शिमला। हिमाचल में सोमवार को कोरोना वायरस के 294 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान 594 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और इससे प्रदेश सरकार ने भी राहत की सांस ली है। सोमवार को शिमला जिले में 44, हमीरपुर व मंडी जिले में 42-42, कांगड़ा में 40, सिरमौर में 34, चंबा में 30, बिलासपुर व सोलन में 20-20, किन्नौर में 9, ऊना में 7 और कुल्लू जिले में 6 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना वायरस के अब 52623 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 46817 मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार को 594 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 4886 एक्टिव केस हैं।
