शिमला। हिमाचल में रविवार को 319 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 113, शिमला में 54, मंडी में 40, सोलन में 33, कुल्लू में 29, सिरमौर में 22, चंबा में 13, हमीरपुर में 8 और बिलासपुर में 7 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 52329 मामले आ चुके हैं। इनमें से अभी तक 46221 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को 1083 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के 5196 एक्टिव केस हैं।
