Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा की आज बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई, जिसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन मिला। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, समस्त सांसद, 2017 के समस्त चुनाव प्रत्याशी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, आईटी के चारों प्रदेश सह-संयोजक ने भाग लिया।
बैठक में 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस, 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के 3 साल के कार्यक्रम एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सुशासन दिवस पर भाजपा किसान जनसंपर्क अभियान का कार्यक्रम भी करेगी और प्रत्येक मंडल में 5000 पत्रों का वितरण भी होगा जिसमें किसान हित के प्रति जनता को जागरूक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुशासन दिवस को भाजपा बूथ स्तर पर मनाएगी और 27 दिसंबर प्रदेश सरकार के 3 साल पूर्ण होंगे उसने देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दिल्ली से जुड़ेंगे, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं संजय टंडन स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल एवं केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर भी कार्यक्रम में जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा और फिर 3 साल का कार्यक्रम मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आए यह भाजपा का प्रयास रहेगा उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी स्तरों पर समितियों का गठन कर लिया है जो इन चुनावों की देखरेख करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *