Spread the love

शिमला। हिमाचल में शनिवार को कोरोना वायरस के 385 नए मामले पाजिटिव आए। मंडी जिले में 83, शिमला में 72, कुल्लू में 41, सिरमौर में 33, कांगड़ा में 32, बिलासपुर में 31, सोलन में 24, ऊना में 23, चंबा में 22, हमीरपुर में 14, किन्नौर में 8 और लाहौल-स्पीति में दो मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 52010 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 45138 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को राज्य में 390 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के 5966 एक्टिव केस हैं। 

जिला ऊना में कोरोना संक्रमण 23 मामले पाजिटिव आए हैं। ऊना उपमंडल के तहत सनोली निवासी 45 वर्षीय महिला और नंगड़ा स्कूल में तैनात 57 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। गगरेट उपमंडल के डंगोह निवासी 32 वर्षीय पुरुष और मवा कहोलां निवासी 47 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। ऊना उपमंडल के डंगोली निवासी 58 वर्षीय पुरुष, झम्बर  निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 27 वर्षीय भाभी, समूर कला निवासी 54 वर्षीय पुरुष, कोटला कलां लोअर निवासी 25 वर्षीय महिला, फतेहपुर नंगड़ा निवासी 29 वर्षीय पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। बंगाणा उपमंडल के टांडा (थानाकलां) निवासी 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कांगड़ा जिला के बैजनाथ उपमंडल के संगल निवासी 22 वर्षीय युवती, जसवां कोटला के तहत पाल बोथर निवासी 61 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *