Spread the love
शिमला। शिमला जिले के धामी के दाड़गी के‌ समीप बीती रात एक टिप्पर के लुढ़कने से चालक की मौत हो गई। बालुगंज थाना के तहत धामी क्षेत्र में एक टिप्पर अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक धामी क्षेत्र का ही रहने वाला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात टिप्पर नंबर ( HP-63D-0446) सुन्नी की तरफ से आया, जिसे जयसिंह, निवासी दिसती, सैंज, धामी चला रहा था। लेकिन‌ धामी के दाड़गी के पास टिप्पर अनियंत्रित हो गया और ढांक से लुढ़क गया। इसके चलते चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *