Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सभी जिला अध्यक्षों के साथ 18 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्चुअल बैठक करेंगे। इस बैठक में उनके द्वारा अपने-अपने जिला में किये गए कार्यों की समीक्षा होगी और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को आवश्यक रूप में शामिल होने को कहा गया है। उन्होंने जिला अध्यक्षों से इस बैठक में पूरी तैयारी के साथ उनके जिलों में पूर्व में किये गए कांग्रेस पार्टी के कार्यों का पूरा ब्यौरा साथ रखने और वर्तमान में जारी पार्टी की पूरी गतिविधियों की जानकारी देने को कहा है।
किमटा ने कहा कि प्रदेश में कोविड के चलते प्रदेश कांग्रेस अपनी सभी बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्चुअल आधार पर ही कर रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों की रणनीति पर भी आपसी विचार विमर्श किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *