Spread the love
शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े युवाओं का आह्वान किया है कि वह पंचायत व नगर निकाय चुनावों में आगे आकर इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि उन्हें लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुनाव मैदान में मजबूती के साथ आगे आना चाहिए।
विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज से प्रदेश व क्षेत्र के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज समय उनके द्वार पर खड़ा है। अब जब पंचायत व नगर निकायों के चुनाव होने हैं तो उन्हें इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें स्वयं आगे आने या किसी भी ऐसे योग्य उम्मीदवार को चुनाव मैदान में आगे लाने को कहा, जो क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सदैव तत्पर हो और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित हो। इसके लिए अब युवाओं को नए जोश व नई सोच के साथ आगे आने का समय है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *